Women T20 World Cup 2023: महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम से आयरलैंड को पांच रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने शानदार खेल दिखाया। वह अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने में सफल रहीं। उनकी तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही। अब बेहतरीन पारियों के दम पर उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में।
मंधाना ने कमाल कर दिया
आयरलैंड के खिलाफ पारी की शुरुआत में स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने 56 गेंदों की पारी में 9 चौके और तीन लंबे छक्के जड़े और 87 रन की बेजोड़ पारी खेली. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ 86 रन था।
तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड
महिला टी20 विश्व कप 2023 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया जा रहा है। भारत की ओर से दक्षिण अफ्रीका की धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाली खिलाड़ी स्मृति मंधाना बन गई हैं। उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा है। मिताली ने साल 2018 में 78 रनों की पारी खेली थी।
मंधाना ने भारत के लिए 115 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2800 रन बनाए हैं, जिसमें 22 अर्द्धशतक शामिल हैं। वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। उनसे आगे न्यूजीलैंड के सूज बेट्स हैं, जिन्होंने 26 अर्धशतक लगाए हैं।
मैच के बाद स्मृति मंधाना ने दिया बयान
आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद स्मृति मंधाना ने कहा कि यह मेरी अब तक की सबसे कठिन पारियों में से एक है. पिच कठिन थी लेकिन जिस गति से वे गेंदबाजी कर रहे थे और तेज हवा ने परिस्थितियों को और चुनौतीपूर्ण बना दिया।
उन्होंने आगे कहा कि, हम एक दूसरे से (सलामी जोड़ीदार शैफाली वर्मा के साथ) कह रहे थे कि हमें क्रीज पर टिके रहने और अपनी लय बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए.