Prithvi Shaw controversy: बीते कुछ दिनों पहले मुंबई के होटल के बाहर पृथ्वी शॉ की किसी महिला के साथ हाथापाई हो गई थी जिसके बाद सपना गिल के करीबी दोस्त शोभित ठाकुर होटल के बाहर पृथ्वी शॉ को गला रेत देने की धमकी देते नजर आए। पृथ्वी शॉ पर बीते दिनों एक होटल समेत कुछ लोगों ने हमला किया था। पृथ्वी शॉ की सेल्फी विवाद की आरोपी सपना गिल को बीते दिन ही 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
शोभित ठाकुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सपना को पुलिस हिरासत में भेजने के बाद उसके करीबी दोस्त शोभित ठाकुर को भी पुलिस ने पकड़ लिया था. इसके साथ ही भारतीय बल्लेबाज पर हमला करने और धमकी देने के मामले में अब तक कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. शोभित की गिरफ्तारी की जानकारी मुंबई पुलिस ने शनिवार को दी।
दरअसल, बीते दिनों मुंबई के एक होटल में सेल्फी लेने से मना करने पर सपना और शोभित पृथ्वी शॉ से बहस करने लगे। इसके बाद उन्होंने होटल के बाहर शॉ के साथ मारपीट की और काफी दूर तक उनकी कार का पीछा किया।
#अद्यतन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ सेल्फी विवाद: पुलिस ने सोबित नाम के एक और युवक को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 4 गिरफ्तारियां हुई हैं: मुंबई पुलिस
– एएनआई (@ANI) फरवरी 18, 2023
गला काटने की दी थी धमकी
इतना ही नहीं उनकी कार पर बेसबॉल के बल्ले से भी हमला किया गया। सपना और शोभित ने फोन पर शॉ को पीटने के लिए 6 और लोगों को बुलाया था। सपना और शोभित ने होटल के बाहर शॉ पर हमला करने की भी कोशिश की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था. वायरल वीडियो में शोभित खुद का गला काटने की धमकी देते हुए भी सुनाई दे रहा था।
Important Link
Join Telegram |
Click Here |
Official Website |
Click Here |
दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें नीचे Comment box में जरूर बताये, और यदि इस लेख से जुड़ा आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं | और इस लेख से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी सोशल मीडिया जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें! ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें क्रिकेट से जुड़ी की जानकारी, खबर का लाभ उन्हें भी मिल सके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें! आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट powerofislah.com हिंदी