Ind vs Aus 2nd test: टीम इंडिया आज से दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की हाईप्रोफाइल बॉर्डर गावस्कर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। दूसरा टेस्ट मैच आज सुबह साढ़े नौ बजे से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ले,
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली इतिहास रच देंगे. इस टेस्ट मैच में विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे। महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भी अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में यह शानदार रिकॉर्ड नहीं बना पाए हैं।
दूसरे टेस्ट में कोहली बना सकते है ये बड़ा रिकॉर्ड!
Ind vs Aus 2nd test: विराट कोहली अगर आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 52 रन बना लेते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 25000 रन पूरे कर लेंगे. वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज होंगे। मौजूदा समय में खेल रहे क्रिकेटरों में विराट कोहली यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज होंगे। विराट कोहली ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24,948 रन बनाए हैं।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा 34357 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भी अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में यह शानदार रिकॉर्ड नहीं बना पाए हैं। सौरव गांगुली ने 18575 रन बनाए हैं और महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17266 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भी अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 25000 रन भी पूरे नहीं कर सके.
ये भी पढ़े- Ind vs Aus test Series: आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए काल बनकर टूटेंगे ये दो खिलाड़ी
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
1. सचिन तेंदुलकर (भारत)- 34357 रन
2. कुमार संगकारा (श्रीलंका)- 28016 रन
3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 27483 रन
4. महेला जयवर्धने (श्रीलंका)- 25957 रन
5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका)- 25534 रन
6. विराट कोहली (भारत)- 24948 रन
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक
2. विराट कोहली (भारत) – 74 शतक
3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक
4. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 63 शतक
5. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 62 शतक
6. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) – 55 शतक
भारत की प्लेइंग 11:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
Important Link
Join Telegram |
Click Here |
Official Website |
Click Here |
दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें नीचे Comment box में जरूर बताये, और यदि इस लेख से जुड़ा आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं | और इस लेख से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी सोशल मीडिया जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें! ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें क्रिकेट से जुड़ी की जानकारी, खबर का लाभ उन्हें भी मिल सके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें! आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट powerofislah.com हिंदी