Assam Police Constable Recruitment 2023
Assam Police Constable vacancy 2023: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) द्वारा की जाने वाली भर्ती के लिए एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर आवेदन करना होगा।
पुलिस बल में भर्ती होने का सपना संजोए युवाओं के लिए अच्छी खबर है। असम पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती होनी है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के तहत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ये भी पढ़ें- Railway bharti 2023: रेलवे में खाली हैं 3 लाख से अधिक पद
Assam Police Constable vacancy apply Date:
उम्मीदवारों को बताया जाता है कि उन्हें इस पद के लिए आवेदन करने के लिए SLPRB की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों पर कैंडिडेट्स 22 फरवरी तक अप्लाई कर सकेंगे।
असम पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 333 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आइए जानते हैं इस भर्ती अभियान से जुड़ी अन्य जानकारियां। इसमें कहां और कैसे आवेदन करना है, किन पदों पर रिक्तियां हैं जैसी जानकारियां शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- GPSC ACF 2022 Final Answer Key: सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक परीक्षा की Answer kay जारी, ऐसे करें चेक
Assam Police Constable vacancy 2023:
- पुलिस कांस्टेबल (संचार): 262 पद
- कांस्टेबल (ड्राइवर): 3 पद
- कांस्टेबल (डिस्पैच राइडर): 9 पद
- कांस्टेबल (अप्रेंटिस): 2 पद
- कांस्टेबल (मैसेंजर): 14 पद
- कांस्टेबल (बढ़ई): 3 पद
- उप-अधिकारी: 1 पद
- इमरजेंसी रेस्क्यूअर: 39 पद
How to Apply Assam Police Constable vacancy 2023:
- कांस्टेबल नौकरी के लिए एसएलपीआरबी आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in के लिए जाओ
- होमपेज पर आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल लिंक पर क्लिक करना होगा
- अब एक नया विंडो खुलेगा, जहां आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।
- पोर्टल पर रजिस्टर करें और एक प्रोफाइल बनाएं।
- संबंधित पद का चयन करें और फिर आवेदन पत्र भरें।
- एक बार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद इसे सबमिट कर दें।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
Assam Police Constable eligibility criteria:
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का असम बोर्ड या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: उप-अधिकारी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि अन्य पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उन्हें आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
Important Link
Join Telegram |
Click Here |
Official Website |
Click Here |
दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें नीचे Comment box में जरूर बताये, और यदि इस लेख से जुड़ा आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |
और इस लेख से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी सोशल मीडिया जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें!
ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें क्रिकेट से जुड़ी की जानकारी, खबर का लाभ उन्हें भी मिल सके|