Agniveer Bharti 2023: भारतीय सेना ने अग्निपथ स्कीम के तहत होने वाली अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव बड़ा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्निवीर भर्ती 2023 की नोटिफिकेशन फरवरी 2023 में आने की उम्मीद है.
भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए एक नई नीति की घोषणा की है। सेना की रिवाइज्ड भर्ती नीति के अनुसार, अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवारों को पहले कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास करना होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्निवीर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन फरवरी 2023 में आ सकता है। अधिकारियों ने अभी चयन प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन के साथ दी जाएगी।
अग्निवीर भर्ती अधिसूचना 2023 की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों को अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2023 में भारतीय सेना में भर्ती के लिए 21000 अग्निवीरों को भर्ती किया गया है।
Agniveer Bharti प्रक्रिया में बदलाव क्यों किया गया?
कृषिवीर भर्ती प्रक्रिया में अब पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होंगे। इस बदलाव के बाद अग्निवीर भर्ती में युवाओं की भीड़ कम होगी और इसमें होने वाला खर्च भी बचेगा.
Agnipath Yojna क्या है?
अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं में चार साल के लिए भर्ती की जाती है। इसके बाद 25 प्रतिशत अग्निवीर स्थायी रूप से भर्ती किए जाते हैं। शेष 75% वापस भेज दिया जाता है। अग्निवीर भर्ती के लिए आयु न्यूनतम 17.5 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए।
किसे मिल सकता है आवेदन का मौका?
इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए योग्यता की बात करें तो साइंस विषय से आवेदन करने वाले छात्र का math, physics और English विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12th पास होना आवश्यक है.
जबकि नॉन साइंस विषयों से आवेदन करने वाले छात्रों को किसी भी विषय से 12th में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना आवश्यक होता है। अभ्यर्थियों को भर्ती संबंधी अन्य जरूरी योग्यताओं से जुड़ी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए।
दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें नीचे Comment box में जरूर बताये, और यदि इस लेख से जुड़ा आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |
और इस लेख से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी सोशल मीडिया जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें!